spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यमुना की तलहटी में बने अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर:कोर्ट की स्टे वालों पर नही होगी कार्रवाही, बाढ़ के समय जान का खतरा




फरीदाबाद मे जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) एन्फोर्समेंट विभाग यमुना की तलहटी में बने निमार्णों पर कार्रवाही की तैयारी की जा रही है। प्रशासन का मानना है कि नदी में बाढ़ आने के कारण यहां पानी भर जाता है। जिससे जन हानि होने का नुकसान रहता है। विभाग के मुताबिक ये बिना किसी परमिशन के बनाए गए है। अभी जहां पर कोर्ट ने स्टे नही दिया हुआ है वहीं पर कार्रवाही की जाएगी। इन जगहो पर ज्यादा खतरा जिला नगर योजनाकार अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि, यमुना किनारे स्थित किड़ावली, इस्माइलपुर, सेहतपुर, अगवानपुर, ददसिया, महावतपुर, चीरसी, भूपानी, लालपुर, भसकौला, मौजाबाद और दलेलपुर सहित कई गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग और फार्म हाउस बनाए गए हैं। ये सभी गांव यमुना से लगते हुए है। ऐसे में जब भी यमुना में पानी आता है तो इन गांव में पानी भर जाता है। उन्होंने कहा कि साल 2019 में किड़ावली इलाके में फार्म हाउस निमार्ण को लेकर 3 एफाईआर भी दर्ज करा चुकी है। अभी जहां पर कोर्ट से स्टे दे दिया गया वहां पर कार्रवाही नही होगी। लेकिन जिन निमार्णों को स्टे नही मिला है। वहां पर कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने करीब 150 फार्म हाउस का चिह्नित किया है। लेकिन कई को कोर्ट से स्टे मिल गया है। कृषि योग्य का इस्तेमाल यहां पर जो फार्म हाउस बनाए गए है वो पूरी तरह से नियमों की अनदेखी करके बनाए गए है। ये निमार्ण कृषि योग्य भूमि पर किए गए है। विभाग के द्वारा इस तरह के निमार्णों की सूची तैयार की जा रही है। विभाग के द्वारा इस तरह के निमार्णों को चुनकर नोटिस देने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है।
यमुना नदी के लिए बन रहे खतरा विभाग के मुताबिक विभाग सबसे पहले यमुना की तलहटी में बने बड़े फार्महाउस को चिन्हित कर रहा है। सूत्रो ने बताया कि ये फार्म हाउस बड़े शहर के बड़े लोगों के है। जिनको केवल पार्टियों के लिए प्रयोग में लाया जाता है। यमुना के किनारे तेजी से कटती अवैध कालोनियां और ये फार्म हाउस यमुना के लिए बेहद खतरा बनते जा रहा है। आलीशान स्विमिंग पूल भी बने यहां सिर्फ फार्म हाउस नहीं बने हैं बल्कि आलीशान स्विमिंग पूल भी बने हुए हैं। ये सभी स्विमिंग पूल अवैध हैं और बिना मानकों के चलाए जा रहे हैं। यदि यहां कोई हादसा हो जाए तो इसकी जवाब देही किसकी होगी। यहां पानी का सोर्स सबमर्सिबल है, जिस पर पाबंदी भी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles