![]()
फतेहाबाद जिले के टोहाना में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के एक्सईएन कार्यालय में घुसकर हंगामा व हाथापाई करने वालों पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव गाजूवाला निवासी किसान देवेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उस पर कई धाराएं लगाई गई हैं। आरोपी देवेंद्र के खिलाफ द प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 8, बीएनएस की धारा 121(1), 126, 132, 221, 332(ए), 351(2), 61 के तहत केस दर्ज हुआ है। उस पर कार्यालय में घुसकर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, हाथापाई-मारपीट करने, षडयंत्र रचकर रिश्वत के झूठे केस में फंसाने की कोशिश, जान से मारने की कोशिश करने, जान से मारने की धमकियां देने के आरोप लगे हैं। एक्सईएन ने अपनी शिकायत में यह कहा
Source link
फतेहाबाद में XEN से हाथापाई करने वाले पर FIR:कनेक्शन न मिलने पर कार्यालय में घुसकर किया था हंगामा; 8 धाराएं लगाई







