spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में 2 बच्चों के पिता ने सुसाइड किया:माता-पिता ने बहू पर लगाए हत्या के आरोप; पत्नी बोली-8 साल से सास-ससुर ने नहीं ली सुध




हरियाणा के करनाल में काछवा पुल के पास एक 34 वर्षीय युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दो बच्चों का पिता था। घटना के बाद मृतक के माता-पिता ने उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पत्नी ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पिछले 8 सालों से सास-ससुर ने कभी उनकी सुध नहीं ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। कबाड़ का काम करता था कपिल जानकारी के अनुसार, मृतक कपिल (34) कबाड़ का काम करता था। वह लंबे समय से सांस की बीमारी से भी पीड़ित था। उसकी पत्नी नूरी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद कपिल अपने माता-पिता के पास चला गया था। नूरी ने बताया कि करीब 12 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। उनके दो बेटे हैं। शादी के बाद से ही वे पिछले करीब आठ वर्षों से सास-ससुर से अलग रह रहे थे। पत्नी को फंदे पर लटका मिला नूरी ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से अपने मायके शांतिनगर गई हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह घर आई तो कपिल अकेला था और बिस्तर पर बैठा हुआ था। इसके बाद वह बच्चों के स्कूल के जूते लेने बाजार चली गई। शाम करीब चार बजे जब वह वापस घर लौटी तो ऊपर कमरे में कपिल पंखे से फंदे पर लटका मिला। नूरी का कहना है कि परिवार पर कुछ कर्ज था, जिसे लेकर कपिल मानसिक तनाव में रहता था। उसने अपने माता-पिता से आर्थिक मदद भी मांगी थी, लेकिन उन्होंने कोई सहायता नहीं की। मां बोली- बहू ने ही मेरे बेटे की हत्या की मृतक की मां पूजा ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या उसकी पत्नी ने की है। उन्होंने कहा कि बहू कभी समय पर खाना नहीं देती थी, न ही उसकी बीमारी का इलाज कराती थी। वह हमेशा कपिल से झगड़ा करती रहती थी। पूजा ने बताया कि बीते गुरुवार कपिल उनके पास आया था और पैसों की जरूरत बताई थी। उन्होंने उसे 10 हजार रुपये भी दिए थे। उस समय कपिल ने उन्हें बताया था कि उसकी पत्नी उसे लगातार परेशान करती है। मृतक के माता-पिता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस हर पहलू से कर रही जांच रामनगर थाना के एसएचओ महावीर ने बताया कि शाम को आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों द्वारा एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles