![]()
यमुनानगर में पुलिस ने लंबे समय से सक्रिय एक शातिर चोर हीरा पहाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से 119 चोरी के मामले दर्ज हैं, जिनमें से 84 मामलों में उसे सजा भी हो चुकी है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी ने हाल ही में शहर और आसपास के इलाकों में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पूछताछ के दौरान उसने करीब एक दर्जन घटनाओं में अपनी संलिप्तता कबूल की है। फिलहाल उसे रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जा रही है। चोरी की बाइक से चोरी की वारदात को दिया अंजाम पुलिस के स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि 26 दिसंबर को आरोपी ने महावीर कॉलोनी में एक सूने मकान के ताले तोड़कर रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया और वहां से जेवरात व नकदी चोरी कर ली। जिस बाइक का इस्तेमाल उसने वारदात में किया, वह भी उसने दो दिन पहले गुरु अर्जुन नगर से चोरी की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट से रिमांड पर लिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उसने करीब एक दर्जन वारदातों को अंजाम दिया है, जिनका जल्द खुलासा किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ पहले से 119 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 84 मामलों में उसे सजा हो चुकी है। नवंबर 2025 में वह जगाधरी जेल से जमानत पर बाहर आया और बाहर आते ही फिर से वारदातें करने लगा। जेल में गुल्लक से पैसे चुराए आरोपी के खिलाफ केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड के हरिद्वार में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। वर्ष 2021 में उसने नाम बदलकर राजेश निवासी रामपुर, यमुनानगर के नाम से हरिद्वार जेल में सजा काटी थी। आरोपी का तरीका सूने मकानों को निशाना बनाना और जेवरात व नकदी चोरी करना है। वह चोरी का सामान ज्वेलर्स की दुकानों पर कम दाम में बेच देता था। इंचार्ज ने यह भी बताया कि आरोपी केवल जेल से बाहर ही नहीं, बल्कि जेल के अंदर भी चोरी कर चुका है। उसने जगाधरी जेल में पीर की मजार पर रखी गुल्लक से पैसे चोरी किए थे, जिसके संबंध में थाना शहर जगाधरी में मामला दर्ज है।
Source link
यमुनानगर में 119 चोरियों का आरोपी पकड़ा:84 मामलों में हो रखी सजा, जेल में भी की चोरी, जमानत पर आते ही फिर एक्टिव






