spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में क्लीनिक में पुलिस की रेड:5 ग्राम हेरोइन के साथ डेंटिस्ट और साथी गिरफ्तार; नशीले पदार्थों की करता था बिक्री




पठानकोट पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी मुहिम तेज करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। शाहपुरकंडी पुलिस ने जुगियाल मार्केट स्थित एक डेंटल क्लीनिक पर छापेमारी कर हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुगियाल मार्केट में डेंटल क्लिनिक चलाने वाला गांव चक्क माधो सिंह निवासी अमनदीप उर्फ साहिल और शाहपुरकंडी निवासी रोहित उर्फ सलीम के तौर पर हुई है। पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
जानकारी के मुताबिक पुलिस पार्टी गश्त के दौरान बैंक चौक पर मौजूद थी। तभी उन्हें एक विशेष मुखबिर ने पुख्ता सूचना दी। मुखबिर ने बताया कि अमनदीप गुप्ता जो जुगियाल मार्केट में दांतों के डॉक्टर की दुकान चलाता है। अपने दोस्त रोहित शर्मा के साथ मिलकर नशीले पदार्थों का सेवन करता है और उनकी बिक्री भी करता है। पुलिस ने छापेमारी कर किया काबू
सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत जुगियाल मार्केट स्थित उक्त डेंटल क्लीनिक पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 5 ग्राम 46 मिलीग्राम हेरोइन (पॉलीथीन लिफाफे सहित) बरामद की गई।
पुलिस ने हेरोइन को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाए थे और उनके साथ इस धंधे में और कौन-कौन शामिल है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles