Related Posts

यमुनानगर में 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान:सुबह पिता के लिए बनाया खाना, मंदिर से लौटने के बाद उठाया कदम




यमुनानगर शहर के दुर्गा नगर क्षेत्र में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। दोपहर में काम से घर लौटी मां ने उसे फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 15 वर्षीय आयूषी के रूप में हुई है, जो 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मां से कहा खाना मैं बनाऊंगी मृतका के पिता विजय कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं और उनकी दो बेटियां हैं। आयूषी छोटी बेटी थी और पढ़ाई में काफी होनहार थी। उसकी मां और बड़ी बहन भी काम करती हैं। शनिवार सुबह परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान आयूषी ने अपनी मां से कहा कि वह खाना बनाएगी। इसके बाद उसने परिवार के लिए खाना तैयार किया और सभी को खाना खिलाया। परिजनों के अनुसार, आयूषी सुबह मंदिर भी गई थी और करीब साढ़े 11 बजे घर लौटी थी। इसके बाद वह घर पर अकेली थी। मां ने घर लौटने पर फंदे से लटका देखा शव दोपहर करीब डेढ़ बजे उसकी मां खाना खाने के लिए घर पहुंची तो देखा दरवाजे खुले हुए थे। वह जैसे ही कमरे में गई तो देखा कि आयूषी फंदे से लटकी हुई है। उसने कमरे में पंखे के पास लगी हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव के नीचे एक कुर्सी और बाल्टी भी रखी हुई थी। मां ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मंदिर से लौटने के बाद उठाया कदम पिता विजय कुमार ने बताया कि सुबह तक आयूषी पूरी तरह सामान्य थी। उसके व्यवहार में किसी प्रकार की परेशानी या तनाव के संकेत नहीं दिखाई दिए थे। वहीं पड़ोसियों ने भी बताया कि वह सुबह मंदिर गई थी और सामान्य रूप से घर लौटी थी। ऐसे में परिजन भी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें