भिवानी सीआईए स्टाफ प्रथम ने बाजार में महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। भिवानी के दिनोद गेट निवासी एक महिला ने थाना शहर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि दिनांक 19 जून को वह अपनी पुत्री के साथ बाजार में सामान खरीदने गई हुई थी। घर वापस लौटते समय जब वे गौशाला मार्केट के पास पहुंची तो सामने से मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवक आए और उनके गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना शहर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के उप निरीक्षक आनंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्नैचिंग की वारदात में शामिल एक आरोपी को हुडा पार्क भिवानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भिवानी की राजीव कॉलोनी निवासी सुनील कुमार पुत्र रघुबीर सिंह के रूप में हुई है। 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया
पुलिस टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है तथा नशे की पूर्ति के लिए उसने अपने साथी के साथ मिलकर स्नैचिंग की इस वारदात को अंजाम दिया था। 3 केस पहले दर्ज
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या, मारपीट तथा आर्म्स एक्ट के तहत जिले में 3 केस दर्ज थे। आरोपी से पुलिस रिमांड अवधि के दौरान गहन पूछताछ जारी है। वहीं, मामले में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
