Related Posts

यमुनानगर की विवाहिता से अंबाला में प्रताड़ना:पति ने बनाया दोस्तों साथ शराब पीने और संबंध बनाने का दबाव, गर्भवती होने पर घर से निकाला




यमुनानगर की विवाहिता से अंबाला उसके ससुराल में प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि पति उसे अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीने और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। महिला ने बताया कि उसने बैंक से लोन लेकर और कमेटियों से पैसे जुटाकर पति को टाटा ऐस गाड़ी खरीदकर दी, लेकिन इसके बावजूद उसका उत्पीड़न जारी रहा। पति घर खर्च और बच्चों की स्कूल फीस तक नहीं देता था, जिसके कारण बच्चों का स्कूल भी छूट गया। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोस्तों के साथ शराब पीने और संबंध बनाने का दबाव जगाधरी की रहने वाले महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2018 को अंबाला शहर निवासी हरीश कुमार के साथ हुई थी। विवाह के बाद ही पति और ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी और कार तथा नकदी लाने का दबाव बनाया जाने लगा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसका पति नशा करके घर आता था और दो लाख रुपये नकद तथा नई कार लाने की मांग करता था। इतना ही नहीं पति उसे अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीने और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर करता था। महिला का आरोप है कि पति ने उसका मंगलसूत्र तोड़ दिया और उसे पत्नी मानने से इंकार कर तलाक देने की धमकी दी। पति के लिए लोन लेकर खरीदी टाटा ऐस महिला ने कहा कि उसने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 90 हजार रुपये के लोन लिए तथा कमेटी डालकर पति के लिए टाटा ऐस वाहन खरीदा। इसके बावजूद पति का व्यवहार नहीं बदला। वाहन से होने वाली कमाई भी वह नशे में खर्च कर देता था। नवंबर 2021 में पति के सड़क हादसे में घायल होने पर उसके इलाज का खर्च भी महिला और उसके मायके वालों ने उठाया। महिला का आरोप है कि पति घर खर्च और बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे नहीं देता था। स्कूल फीस जमा न होने के कारण बच्चों का स्कूल छूट गया। बाद में उसने 15 हजार रुपये का इंतजाम कर बच्चों की एसएलसी (स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट) ली। परिवार का खर्च चलाने के लिए उसे कई बार अपने पिता से आर्थिक मदद लेनी पड़ी। नौकरी करने लगी, अस्पताल पहुंचकर किया हंगामा महिला ने आरोप लगाया कि मार्च 2019 में जब वह तीन माह की गर्भवती थी, तब सास और जेठ ने रात करीब दो बजे उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसके बाद उसने किराये का मकान लेकर रहना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने अस्पताल में नौकरी शुरू की और सुबह से शाम तक काम करती थी। आरोप है कि पति उसके चरित्र पर संदेह करता था और कई बार अस्पताल पहुंचकर स्टाफ के साथ गाली-गलौज करता था। महिला का कहना है कि इसी कारण नवंबर 2025 में उसकी नौकरी चली गई। जेठ पर छेड़छाड़ और गलत नीयत रखने के आरोप शिकायतकर्ता ने अपने जेठ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह शुरू से उस पर गलत नजर रखता था और कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने तथा अश्लील हरकतें करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे जान से मारने और जीवन बर्बाद करने की धमकियां दी गईं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति हरीश व सास सीमा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें