Related Posts

फर्रुखनगर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान:सिलाई का काम करता, शराब पीने का आदी, आर्थिक रूप से परेशान था




गुरुग्राम जिले में फर्रुखनगर के वार्ड नंबर-9 स्थित शनि मंदिर के पास एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 40 वर्षीय हवा सिंह पुत्र सूरजभान के रूप में हुई है, जो फर्रुखनगर का निवासी था। यह घटना शनिवार-रविवार की आधी रात को हुई। जानकारी के अनुसार, हवा सिंह सिलाई का काम करता था और शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में उसकी आत्महत्या का कारण निजी और आर्थिक परेशानियां बताई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलने पर फर्रुखनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें