![]()
यमुनानगर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। शहर के व्यस्त कारोबारी इलाके महावीर चौक के पास स्थित एक होलसेल मनियारी दुकान को चोरों ने देर रात निशाना बनाते हुए करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान में उपरी रास्ते से रोशनदान का लोहे का फ्रेम काटकर घुसे और सीढ़ियों का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए—सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले में रखी पूरी नकदी गायब थी। सूचना मिलते ही सिटी थान पुलिस आई और मौके का जायजा लेते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बैंक बंद होने के चलते दुकान में रखा था कैश दुकानदार अमनप्रीत सिंह निवासी प्रोफेसर कॉलोनी ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसकी मनियारी(होलसेल) की दुकान राजा एजेंसीज, महावीर चौक रेलवे रोड के पास स्थित है। रात करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद की थी। उस समय दुकान के काउंटर में बने गल्ले में पिछले 3–4 दिनों का लगभग 3 लाख 25 हजार रुपये नकद रखा हुआ था, जिसे बैंक बंद होने के कारण वह जमा नहीं करा सका। अगले दिन सुबह करीब 9:30 बजे जब वह दुकान पर पहुंचा और दुकान खोली, तो सफाई कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि दुकान का सामान बिखरा हुआ है। इस पर उसने तुरंत काउंटर का गल्ला चेक किया, जो खुला हुआ मिला और उसमें रखा सारा कैश गायब था। रोशनदान का फ्रेम तोड़न दुकान में घुसे चोर अमनप्रीत सिंह ने बताया कि जब उसने ऊपर की मंजिलों की जांच की, तो पहली मंजिल पर भी सामान बिखरा मिला, दूसरी मंजिल की सीढ़ियों का ताला टूटा हुआ था और रोशनदान का लोहे का फ्रेम कटा हुआ था। इससे स्पष्ट हुआ कि कोई अज्ञात चोर ऊपर के रास्ते से दुकान में घुसा और गल्ले से करीब 3.25 लाख रुपये चोरी कर ले गया। उसने तुरंत इस बारे पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।
Source link
यमुनानगर में रोशनदान काटकर दुकान में घुसे चोर:साढ़े तीन लाख कैश ले उड़े, होलसेल दुकान को बनाया निशाना, CCTV खंगाल रही पुलिस







