spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यमुनानगर में एक्सीडेंट से दो बच्चों के पिता की मौत:सामान लेकर स्कूटी पर लौट रहा था घर, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर




यमुनानगर के फर्कपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों के पिता की मौत हो गई। हादसे के समय वह अपनी एक्टिवा पर घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें सीधी टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राम सिंह निवासी गांव रटौली को सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने छोटे भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर का सामान खरीदकर लौट रहा था विक्रम निवासी गांव राटौली ने बताया कि वह चार भाई-बहन हैं। उसका बड़ा भाई राम सिंह(45) प्राइवेट कंपनी में काम करता था और साथ ही घर पर दूध की डेयरी का काम भी करता था। रात करीब 9 बजे दोनों भाई यमुनानगर में मिले, घर का सामान खरीदा और अपने-अपने वाहनों से गांव राटौली के लिए चल पड़े। राम सिंह अपनी एक्टिवा पर आगे-आगे जा रहा था, जबकि वह अपनी मोटरसाइकिल पर उसके पीछे चल रहा था। करीब 9:12 बजे जब वे कांसापुर के पास जाहिद खान के फार्म के नजदीक पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए राम सिंह की एक्टिवा को सीधी टक्कर मार दी। सिर और नाक से बहने लगा खून टक्कर इतनी जोरदार थी कि राम सिंह एक्टिवा समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। उसके सिर और नाक से खून बह रहा था। विक्रम ने बताया कि उसने तुरंत अपनी बाइक रोककर भाई को संभाला, लेकिन थोड़ी ही देर में वह बेहोश हो गया। उसने मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली का नंबर नोट किया और अपने रिश्तेदार राकेश कुमार व अन्य को फोन करके बुलाया। इसके बाद उन्होंने प्राइवेट गाड़ी का इंतजाम कर घायल राम सिंह को सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। विक्रम ने बताया कि उसके भाई के पीछे एक बेटा सचिन (22 वर्ष) और एक बेटी वर्षा (18 वर्ष) हैं, जो दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। राम सिंह की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शिकायतकर्ता के अनुसार यह हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक आरिफ निवासी गांव कांसापुर की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles