Top 5 This Week

Related Posts

यमुनानगर में एक्सीडेंट से इकलौते बेटे की मौत:तीन बेटियों का पिता था, खेत से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर




यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के समय युवक खेत से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत परिजनों को सूचित किया। परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमन निवासी नागल धोली के रूप में हुई है। वह तीन बेटियों का पिता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। टक्कर मारकर वाहन चालक हुआ फरार सूचना मिलते ही रादौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में रखवाया, जहां आज उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अमन अपने पिता की मृत्यु के बाद खेती-बाड़ी का काम करता था। बताया जा रहा है कि वीरवार रात करीब आठ बजे वह बाइक पर अकेला खेत से लौट रहा था। इसी दौरान कलेसरा रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। गांव के ही एक व्यक्ति ने अमन की पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया। सिर में गहरी चोट आई सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि अमन के सिर में गहरी चोट आई थी और उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। परिजन उसे तुरंत रादौर अस्पताल लेकर गए, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर कर दिया गया। यमुनानगर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात को अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं, परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें