spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यमुनानगर मंडियों की व्यवस्था पर भड़के सांसद वरुण:किसानों की परेशानी को लेकर सरकार पर साधा निशाना, महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग




यमुनानगर की अनाज मंडियों में सांसद वरूण चौधरी आज निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने जगाधरी और छछरौली अनाज मंडियों का दौरा कर किसानों की समस्याओं पर गहरी नाराजगी जताई और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सांसद ने मंडियों में किसानों से बातचीत कर उनकी परेशानियां सुनीं। उन्होंने आरोप लगाया कि गेट पास, पोर्टल और बायोमेट्रिक जैसी व्यवस्थाएं पूरी तरह फेल साबित हो रही हैं। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दो से तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। महिला आरक्षण बिल कांग्रेस की पहल थी वरुण चौधरी ने कहा कि पहले बिना पोर्टल के भी खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती थी, लेकिन अब अनावश्यक नियमों के कारण समस्याएं बढ़ गई हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाया जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके। सांसद ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल कांग्रेस की पहल थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसमें जनगणना और परिसीमन जैसी अनावश्यक शर्तें जोड़ दी हैं। उन्होंने मांग की कि इन शर्तों को हटाकर महिला आरक्षण तुरंत लागू किया जाए। निगम चुनावों में तीनों सीटों पर जीत का दावा इसके अलावा उन्होंने नगर निगम चुनावों को लेकर दावा किया कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और तीनों सीटों पर जीत हासिल करेगी। सांसद ने कहा कि सरकार को अपनी नीयत सुधारनी चाहिए और किसानों को समय पर खरीद, उठान और भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि उन्हें बार-बार नई नीतियों के बोझ तले न दबना पड़े।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles