spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह एसपी ने होमगार्ड को किया सस्पेंड:सोशल मीडिया पर सिगरेट पीते की वीडियो डाली, मेवाती गानों पर रील्स बनाई




नूंह जिले में सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस लाइन में तैनात एक होमगार्ड को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में होमगार्ड शेखावत के खिलाफ तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई की। यह मामला तब सामने आया जब “शेखावत एसआई” नाम से सोशल मीडिया पर सक्रिय इस होमगार्ड के कई वीडियो तेजी से वायरल हुए। इन वीडियो में वह वर्दी पहनकर आम नागरिकों के साथ सिगरेट पीते हुए दिखाई दिया। कुछ अन्य वीडियो में वह मेवाती और अन्य गानों पर रील्स बनाते हुए भी नजर आया। जांच में सही पाए गए आरोप सूत्रों के अनुसार, मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आते ही तुरंत जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद होमगार्ड को निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वर्दी में इस तरह का आचरण गंभीर अनुशासनहीनता है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उठाए सवाल इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। यूजर्स ने होमगार्ड को ट्रोल किया और सुरक्षा बलों के कर्मियों के आचरण पर सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि वर्दी पहनने वाले कर्मी समाज के लिए एक उदाहरण होते हैं, इसलिए उनका व्यवहार मर्यादित और जिम्मेदार होना चाहिए। सोशल मीडिया पर गलत गतिविधि पर होगी होगी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत गतिविधियों या अनुशासनहीनता में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी भी पद पर हो। पुलिस प्रशासन ने यह भी दोहराया कि वह आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ अपने कर्मियों के आचरण में भी उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles