मोहाली के सिटी सेंटर में एक युवती जिसने 5वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। उसका आज मोहाली के फेज 6 सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस को बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से युवती का बैग और नीचे पार्किंग में खड़ी युवती की स्कूटी मिली थी। बैग से लंच बॉक्स और स्कूटी की चाभी मिली। इसी से युवती का आधार कार्ड मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सकी। पुलिस के अनुसार, लड़की का नाम तान्या है। वह हरियाणा में अंबाला के दुर्गा नगर की रहने वाली थी। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी दो-तीन दिन से परेशान चल रही थी। उसके पिता कई दिनों से बीमार हैं। उनकी जॉब भी नहीं लग रही थी। स्कूटी से पहुंची थी युवती थाना एयरोसिटी के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह लगभग साढ़े 10 से 11 बजे के बीच हुई है। जिस सिटी सेंटर बिल्डिंग से युवती गिरी है, वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर स्थित है। यह एक मल्टीस्टोरी कॉमर्शियल बिल्डिंग है, जिसमें कई कंपनियों के ऑफिस हैं। पुलिस के अनुसार, युवती अपनी एक्टिवा स्कूटी से सिटी सेंटर पहुंची थी। इसके बाद वह कब और कैसे इमारत की पांचवीं मंजिल तक पहुंची, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। तेज धूप और सुबह का समय होने के कारण उस वक्त ग्राहकों की संख्या भी कम थी और ज्यादातर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने में व्यस्त थे। बोल भी नहीं पा रही थी युवती प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही युवती ऊपर से गिरी, लोगों ने जोरदार चीखने की आवाज सुनी। इसके बाद दुकानदार फौरन मौके पर पहुंचे। वहां युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी थी और कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं थी। मार्केट के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे अपनी गाड़ी में डालकर अस्पताल ले जाने लगे। मोहाली शहर दूर होने के कारण उसे तुरंत जीरकपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती के बैग से लंच बॉक्स और स्कूटी की चाभी मिली पुलिस ने बताया कि हमें मामले की सूचना दी गई थी। जब तक हम मौके पर पहुंचे, तब तक युवती को दुकानदार ही उठाकर अस्पताल ले गए। मौके से हमें युवती का बैग मिला। उसमें युवती का लंच बॉक्स और उसकी स्कूटी की चाभी थी। नीचे जाकर जब स्कूटी की तलाशी ली तो उसमें से युवती का आधार कार्ड मिला। युवती का मोबाइल भी उसके बैग में था। उससे युवती के परिजन को सूचना दी गई। युवती को जीरकपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
Source link
