spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली में 5 साल की बच्ची से रेप:मां की शिकायत पर केस दर्ज, आरोपी यूपी का रहने वाला




मोहाली के डेराबस्सी के गांव भगवानपुर की राणा कॉलोनी में एक 5 वर्षीय बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर उत्तर प्रदेश निवासी एक आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची की मां के अनुसार, यह घटना 8 अप्रैल को हुई थी। उस दिन वह और उसका बेटा काम पर गए हुए थे और बच्ची घर पर अकेली थी। शाम को जब वे घर लौटे, तो बच्ची रो रही थी और उसकी हालत देखकर परिवार चिंतित हो गया। बच्ची ने बताया कि एक व्यक्ति उसे कुछ दिलाने के बहाने एक सुनसान चारदीवारी वाली जगह पर ले गया। मौके से आरोपी फरार वहां उसने बच्ची के साथ गलत हरकत की। बच्ची के चीखने और खून बहने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। कुछ दिनों बाद, जब आरोपी पीड़ित परिवार के घर के सामने से गुजर रहा था, तब बच्ची ने उसे पहचान लिया। इसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। जांच में आरोपी की पहचान सीतापुर, उत्तर प्रदेश निवासी सोमबारी पुत्र राम लखन के रूप में हुई है। डेराबस्सी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2), 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles