![]()
सोमवार को कस्बा कोट ईसे खां के मुख्य चौक पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मोगा की तरफ से आ रहे राजस्थान नंबर के एक बेकाबू ट्रक ने एक्टिवा सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव गलोटी निवासी जसप्रीत कौर (पत्नी गुरविंदर सिंह) के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजस्थान नंबर का ट्रक मोगा की ओर से आ रहा था और मुख्य चौक पार कर रहा था। इसी दौरान उसने जसप्रीत कौर की एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। महिला ट्रक के नीचे आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से भागने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
Source link
मोगा में ट्रक ने एक्टिवा सवार महिला को कुचला:पहियों के नीचे आने से मौके पर ही मौत, हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार







