spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में भारी बारिश से जलभराव बना मुसीबत:सड़कों पर घुटनों तक पानी, स्कूल बस फंसी, वाहन बंद; प्रशासन से समाधान की मांगा




लगातार हो रही बारिश ने पठानकोट शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सुंदर नगर इलाके में सड़कों और पुल के नीचे भारी मात्रा में पानी भर जाने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बच्चों से भरी एक स्कूल बस जलभराव के बीच फंस गई। काफी मशक्कत के बाद बस को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में इस मुख्य मार्ग पर कई-कई फीट पानी जमा हो जाता है। गांधी नगर के रहने वाले हजूर राम ने बताया कि वे मोटरसाइकिल से टांकी चौक की ओर जा रहे थे, लेकिन सड़क पर भरे गहरे पानी का अंदाजा न होने के कारण उनकी बाइक बीच में ही बंद हो गई। उनके सामने ही एक ऑटो भी पानी में फंसा हुआ था। हजारों रुपये वसूलने का आरोप स्थानीय निवासी बलविंदर पाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रोजाना कई गाड़ियां पानी में बंद हो जाती हैं। मजबूरी का फायदा उठाकर फंसे हुए वाहनों को पानी से बाहर निकालने के नाम पर 2,000 से 5,000 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। लंबे रास्ते से जाने को मजबूर लोग, स्थायी समाधान की मांग स्थानीय निवासी निशांत और अन्य क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस समस्या के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। प्रशासन की अनदेखी से नाराज होकर लोगों ने एकजुट होकर मांग उठाई है कि नालों की नियमित सफाई करवाकर ड्रेनेज सिस्टम को तुरंत दुरुस्त किया जाए। जलभराव वाली जगहों पर सड़क की ऊंचाई बढ़ाई जाए। समस्या का कोई स्थायी प्रशासनिक समाधान निकाला जाए ताकि हर बारिश में लोगों को इस नारकीय स्थिति से न गुजरना पड़े।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles