spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में अकाली दल प्रमुख का हमला:पेपर लीक और बाढ़ राहत पर पंजाब सरकार को घेरा, केजरीवाल पर भी निशाना साधा




अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धार्मिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जो भी आदेश जारी किया जाएगा, शिरोमणि अकाली दल उसका पूरी श्रद्धा और प्रतिबद्धता के साथ पालन करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा अकाल तख्त साहिब की मर्यादा और फैसलों का सम्मान करती आई है। 24 जुलाई के खालसाई मार्च में होगी पूरी भागीदारी सुखबीर बादल ने 24 जुलाई को निकाले जाने वाले खालसाई मार्च का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल इस मार्च में पूरी भागीदारी करेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी यानी एसजीपीसी की ओर से मार्च की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पेपर लीक पर छात्रों से संवाद करे केंद्र प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने NEET समेत विभिन्न परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक मामलों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को छात्रों के साथ बातचीत करनी चाहिए और उनकी जायज मांगों को पूरा करना चाहिए। उनका कहना था कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। पंजाब सरकार के रुख पर उठाए सवाल इसके साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार पर भी सवाल उठाए। सुखबीर बादल ने कहा कि एक तरफ पंजाब सरकार जंतर-मंतर पर जाकर छात्रों के समर्थन की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ पंजाब में सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों पर सरकार का रुख स्पष्ट नहीं है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर भी साफ जवाब दे। हर व्यापार समझौता सार्वजनिक हो: बादल भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि किसानों की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। किसानों की जो भी मांगें हैं, उन पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के साथ होने वाले व्यापार या अन्य समझौते पूरी पारदर्शिता के साथ किए जाने चाहिए। ऐसे समझौतों की जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि लोगों को पता रहे कि किन शर्तों पर समझौता हुआ है और उसका देश व किसानों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। बाढ़ पीड़ितों को तुरंत राहत देने की मांग बाढ़ की स्थिति पर बोलते हुए सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि प्रभावित इलाकों के लोग लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक पर्याप्त राहत और बचाव के इंतजाम नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत मिलनी चाहिए। मान और केजरीवाल पर साधा निशाना
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी राजनीतिक निशाना साधा। उन्होंने दोनों नेताओं को नास्तिक बताते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles