spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में वाहन चोर गिरफ्तार:चोरी की बाइक बरामद, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल, 2025 में की थी वारदात




करनाल जिले में पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने दुपहिया वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही सुखमहेंदर की अध्यक्षता में टीम ने यह कार्रवाई की। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी रोहित सैनी पुत्र नानकचंद सैनी निवासी डायरी महौला, तरावड़ी, जिला करनाल को काबू किया। पूछताछ में खुलासा, पुरानी वारदात कबूली जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसके कब्जे से एक चोरीशुदा बाइक बरामद की गई। यह बाइक थाना तरावड़ी में दर्ज वाहन चोरी के मामले से संबंधित है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 17 अगस्त 2025 को तरावड़ी की गोल मार्केट से यह बाइक चोरी की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। कोर्ट में पेश, भेजा गया जेल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles