![]()
चंडीगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच)-32 में मंगलवार देर शाम एक रेजिडेंट डॉक्टर करण सिंह संधू ने अस्पताल की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के तुरंत बाद अस्पताल के कर्मचारियों और अन्य डॉक्टरों ने घायल रेजिडेंट को उठाया और ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार डॉक्टर वर्ष 2022 बैच के रेजिडेंट डॉक्टर थे। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन सक्रिय हो गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों से पूछताछ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि रेजिडेंट डॉक्टर ने यह कदम क्यों उठाया। घटना के कारणों का खुलासा नहीं फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। वहीं, अस्पताल परिसर में इस घटना के बाद डॉक्टरों और कर्मचारियों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है।
Source link
चंडीगढ़ GMCH की सातवीं मंजिल से कूदा रेजिडेंट डॉक्टर:उपचार के दौरान तोड़ा दम; घटना के कारणों का खुलासा नहीं







