Related Posts

मोहाली में 17 मई को कर्मचारियों की राज्यस्तरीय रैली:बरनाला में वित्तीय मुद्दों पर कन्वेंशन, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च




पंजाब के बरनाला जिले में ‘पुराने-स्केल, पेंशन और भत्ता बहाली मोर्चा’ द्वारा एक जिला स्तरीय कन्वेंशन आयोजित किया गया। यह कन्वेंशन स्थानीय सिविल पशु अस्पताल में पुराने वेतन स्केल, पुरानी पेंशन और विभिन्न भत्तों की बहाली की मांग को लेकर हुआ। कन्वेंशन की अगुवाई बलजिंदर प्रभु, राजीव कुमार, अमृत हरीगढ़, गुरदीप सिंह छन्ना, कुलदीप सिंह, नवजीवन बरनाला, सुमित कंबोज, सरबजीत कौर और गुरदास सिंह ने की। मुख्य वक्ता अतिंदरपाल घग्गा ने कहा कि कर्मचारियों को संघर्षों से मिली सुविधाएं, जैसे पुरानी पेंशन, महंगाई भत्ता, बॉर्डर एरिया भत्ता, ग्रामीण भत्ता और पंजाब पैटर्न के वेतन स्केल, धीरे-धीरे खत्म किए जा रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने बताया कि 5 मार्च को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव के साथ हुई बैठक में वित्तीय मांगों को लेकर दिए गए आश्वासन पूरे नहीं हुए हैं। उनका आरोप है कि सरकार का कर्मचारियों की मांगों के प्रति रवैया अब भी उदासीन बना हुआ है।
रोष मार्च निकाल जताया विरोध कन्वेंशन के बाद कर्मचारियों ने बाबा नामदेव चौक तक रोष मार्च निकाला। उन्होंने ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिंदर सिंह खुड्डीकलां के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक चेतावनी पत्र सौंपा। इसमें मांगें पूरी न होने पर 17 मई 2026 को मोहाली में राज्यस्तरीय रैली आयोजित करने और चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने का ऐलान किया गया। अदालत के फैसले के अनुसार वेतन निर्धारण की मांग कर्मचारियों ने मांग की कि 17 जुलाई 2020 या उसके बाद भर्ती हुए कर्मचारियों पर लागू केंद्रीय वेतन स्केल का नोटिफिकेशन रद्द कर पंजाब वेतन स्केल बहाल किए जाएं। उनकी अन्य मांगों में अदालत के फैसलों के अनुरूप वेतन निर्धारण, पुरानी पेंशन प्रणाली को पूरी तरह लागू करना, एनपीएस कर्मचारियों के लिए जीपीएफ खाते खोलना और यूनिफाइड पेंशन स्कीम को रद्द करना शामिल है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें