spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली में शॉर्ट सर्किट, 36 घंटे से ब्लैकआउट:150 खंभे गिरे, रात 8 बजे तक सप्लाई होगी ठीक, पेड़ गिरने से हुई समस्या




मोहाली शहर में रविवार को आए आंधी-तूफान ने बिजली व्यवस्था खराब कर दी है। मोहाली के कई रिहायशी इलाकों में पिछले 36 घंटों से बत्ती गुल है। तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि लगभग 150 बिजली के खंभे गिर गए। बिजली बोर्ड का दावा है कि टीमें काम कर रही हैं और सोमवार रात 8:00 बजे तक पूरे शहर की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। रविवार सुबह 7 बजे से अंधेरे में शहर
रविवार सुबह करीब 7:00 बजे आए तूफान के बाद शुरू हुआ बिजली कटौती का सिलसिला सोमवार शाम तक जारी है। फेज-1, फेज-3, फेज-5 और सेक्टर-70 जैसे प्रमुख इलाकों में लोग बिजली को तरस गए। कई जगहों पर बड़े पेड़ बिजली की लाइनों पर गिर गए, जिससे फॉल्ट ढूंढने और उन्हें ठीक करने में कर्मचारियों को मुश्किल आ रही है। किचन से लेकर बाथरूम तक पानी का संकट
बिजली न होने का सीधा असर शहर की वाटर सप्लाई पर पड़ा है। बिजली के अभाव में ट्यूबवेल नहीं चल सके, जिससे टंकियां खाली रह गईं। पीने के पानी और खाना बनाने तक के लिए लोगों को बाहर से बोतलबंद पानी मंगवाना पड़ा। लगातार 24 घंटे से ज्यादा कट लगने के कारण घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे मोबाइल चार्जिंग तक की समस्या खड़ी हो गई। रात 8:00 बजे तक हर घर में बिजली पहुंचेगी
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के एसई एच.एस. ओवरॉय के मुताबिक, तूफान से हुए नुकसान का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 150 खंभों के साथ-साथ कई ट्रांसफार्मर भी जल गए हैं। बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि सोमवार रात 8:00 बजे तक हर घर में बिजली पहुंच जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles