Related Posts

मोहाली में जिम में वर्कआउट के दौरान युवक की मौत:लेग्स एक्सरसाइज करते समय बिगड़ी तबीयत, शादी को हुए थे महज 5 महीने




मोहाली के फेज-3बी2 स्थित एक जिम में वर्कआउट के दौरान 23 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद जिम में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-56 निवासी मुकेश के रूप में हुई है। वह रोजाना की तरह बुधवार को अपनी पत्नी संध्या और दोस्त अमन के साथ फेज-3बी2 स्थित फिट एक्सपो जिम में एक्सरसाइज करने पहुंचे थे। लेग्स वर्कआउट के दौरान अचानक गिरे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुकेश जिम में लेग्स वर्कआउट कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़े। कुछ ही सेकंड में वह बेहोश हो गए। पत्नी, दोस्त और जिम स्टाफ ने तुरंत उन्हें संभाला और इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शादी के पांच महीने बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मुकेश और संध्या की इसी साल जनवरी महीने में लव मैरिज हुई थी। शादी को अभी केवल पांच महीने ही हुए थे। अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार सदमे में है। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह घटना की सूचना मिलने के बाद मटौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें