Related Posts

पानीपत में रोड रेज, ऑस्ट्रेलिया से आए NRI को पीटा:बीच सड़क कचरे की रेहड़ी हटाने को कहा, मां-पिता पर भी हमला; सोने की चेन गायब




पानीपत में जाटल रोड से गौशाला जाने वाले रास्ते पर बीच सड़क खड़ी कचरे की रेहड़ी को साइड करवाने को लेकर एक NRI परिवार पर लाठी-डंडों और झाड़ू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बीच सड़क पर इस कदर तांडव मचाया कि राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस हमले में ऑस्ट्रेलिया से अपने परिवार से मिलने आए युवक और उसके माता-पिता को बेरहमी से पीटा गया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक नामजद और उसके 7-8 अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रेहड़ी साइड करने को कहा तो गला पकड़कर पीटा पुलिस को दी गई शिकायत में शास्त्री कॉलोनी निवासी राजबाला ने बताया कि उनके पति बलवीर सिंह प्रतिदिन की तरह 24 जून को अपने लोडिंग टेंपू में चारा लादकर गौशाला में डालने जा रहे थे। जब वे जाटल रोड से होते हुए गौशाला वाले रोड पर पहुंचे, तो सड़क के बीचों-बीच कचरे की एक रेहड़ी खड़ी थी, जिससे रास्ता ब्लॉक हो रहा था। बलवीर सिंह ने जब रेहड़ी चालक को उसे साइड करने के लिए कहा, तो वह आगबबूला हो गया। उसने आव देखा न ताव, सीधे बलवीर सिंह को गालियां देनी शुरू कर दीं और उनका गला पकड़कर मारपीट पर उतारू हो गया। बीच-बचाव करने आए मां-बेटे पर भी लाठी-डंडों से टूटे आरोपी इसी दौरान बलवीर सिंह की पत्नी राजबाला और उनका बेटा विवेक उर्फ विक्की भी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पीछे-पीछे गौशाला जा रहे थे। जब उन्होंने बीच सड़क पर मारपीट होते देखी, तो दोनों ने मौके पर पहुंचकर मारपीट का कारण पूछा। इस पर आरोपी और उसके साथ मौजूद 7-8 अन्य लोग लाठी, डंडों और लकड़ी के लट्ठ से बंधी भारी झाड़ू लेकर पूरे परिवार पर टूट पड़े। जब बेटे विवेक ने अपने पिता को छुड़ाने का प्रयास किया, तो सभी हमलावरों ने विवेक को निशाना बनाकर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों के चंगुल और वार से बचने के लिए लहूलुहान विवेक को सड़क किनारे रखे एक बेंच के नीचे छिपना पड़ा। बीच सड़क पर हुई इस गुंडागर्दी को देखकर वहां आने-जाने वाले लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता रखता है पीड़ित बेटा, सोने की चेन भी हुई गायब पीड़ित महिला राजबाला ने बताया कि उनके बेटे विवेक के पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता (सदस्यता) है और वह कुछ समय पहले ही अपने परिवार से मिलने के लिए पानीपत आया हुआ था। इस बेरहमान मारपीट और छीना-झपटी के दौरान विवेक के गले से सोने की चेन भी मौके पर ही गायब हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस पूरी घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है, जबकि उसके साथ 7 से 8 अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल थे। यह पूरी वारदात वहां खड़े दर्जनों लोगों ने अपनी आंखों से देखी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें