मोहाली के फेज-1 इलाके में वाहन चोरी की एक और घटना सामने आई है। इस बार चोरी की वारदात में एक युवक के साथ एक युवती भी शामिल थी। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी एक्टिवा को निशाना बनाया। एक युवक एक्टिवा को चाबी लगाकर स्टार्ट करता दिखाई देता है, जबकि उसके साथ आई युवती आसपास खड़ी होकर रैकी करती रही। वह लगातार यह सुनिश्चित कर रही थी कि कोई उन्हें देख न ले। कुछ ही मिनटों में युवक एक्टिवा लेकर फरार हो गया। पड़ोसी के घर के सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी स्थानीय निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि यह फुटेज उनके पड़ोसी के घर के बाहर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि पहले ऐसी घटनाओं में अधिकतर युवक शामिल होते थे, लेकिन अब एक युवती का शामिल होना चौंकाने वाला है। आरोपियों ने महज दो मिनट में इस वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है। हालांकि, यह इलाके में वाहन चोरी की पहली घटना नहीं है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घरों के बाहर से आए दिन दोपहिया वाहन चोरी हो रहे हैं, लेकिन पुलिस गश्त में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। एक बुलेट मोटरसाइकिल भी चोरी स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल ही में इलाके से एक बुलेट मोटरसाइकिल भी चोरी हुई थी, जिसकी जांच अभी जारी है। इस नई वारदात ने पुलिस के सामने एक और चुनौती खड़ी कर दी है। घटना के बाद इलाके में डर और रोष का माहौल है।
Source link
मोहाली में एक्टिवा चोरी, CCTV में युवक-युवती कैद:आरोपियों ने दो मिनट में दिया वारदात को अंजाम, इलाके में हो चुकी है कई वारदात
