पंजाब में निवेश लाने के मकसद से CM भगवंत मान अपनी टीम के साथ इन दिनो नीदरलैंड के दौरे पर है। आज उनकी टीम व उन्होंने नीदरलैंड के वर्ल्ड हॉर्टी सेंटर का दौरा किया। इस दौरान एनएक्सपी सेमीकंडक्टर्स को मोहाली में एक अनुसंधान एवं विकास (RD) केंद्र स्थापित करने की संभावना तलाशने के लिए आमंत्रित किया है। नीदरलैंड के कार्यकारी निदेशक और कंट्री मै नेजर मॉरिस गेरिट्स तथा अंकित के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि वे एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर डिजाइन और रिसर्च आधारित नई तकनीकों में सहयोग के मौके देखें। उन्होंने यह भी कहा कि मोहाली एक अच्छा और रणनीतिक स्थान है। क्योंकि यहाँ कुशल लोगों की बड़ी संख्या है और इलेक्ट्रॉनिक्स का इकोसिस्टम तेजी से विकसित हो रहा है। सिलिकॉन वैली जैसी व्यवस्था होगी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कंपनी को बताया कि सरकार मोहाली के कलेक्ट भवन क्षेत्र में “सिलिकॉन वैली” जैसी व्यवस्था विकसित करने की योजना पर काम कर रही है, जो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और आईटी सिटी के पास स्थित है। स्टार्टअप पंजाब के साथ साझेदारी के तहत सिस्टम डिज़ाइन सॉल्यूशंस और एनएक्सपी स्टार्टअप चैलेंज कार्यक्रम पर संभावित सहयोग पर भी चर्चा की। इसका उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना, स्टार्टअप्स को समर्थन देना और आधुनिक तकनीकी समाधान विकसित करना है। मुख्यमंत्री ने एनएफसी (नियर फील्ड कम्युनिकेशन), एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और सुरक्षित कनेक्टिविटी तकनीकों जैसे क्षेत्रों में पंजाब के ऑटोमोटिव और ऑटो-कंपोनेंट इकोसिस्टम के उपयोग की भी बात की। मोहाली में कई बड़े संस्थान सीएम ने राज्य के मजबूत शैक्षणिक संस्थानों जैसे आईआईटी रोपड़, आईएसबी मोहाली, प्लाक्षा यूनिवर्सिटी, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज और थापर इंस्टीट्यूट का उल्लेख करते हुए कहा कि ये संस्थान उच्च गुणवत्ता वाले इंजीनियरिंग और रिसर्च वर्कफोर्स तैयार कर सकते हैं।CM ने एनएक्सपी को पंजाब आने और संभावनाओं की खोज करने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वैश्विक कंपनियों के साथ रणनीतिक साझेदारी कर निवेश बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हाल ही में शुरू की गई औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति (IBDP) 2026 में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर को प्रमुख सेक्टर के रूप में शामिल किया गया है, जिसमें 125 प्रतिशत तक पूंजी निवेश प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। एनएक्सपी ने विशेषज्ञता को भी साझा किया एनएक्सपी ने बैठक में भारत में अपनी मजबूत वैश्विक उपस्थिति और अनुसंधान एवं विकास, एम्बेडेड सिस्टम और ऑटोमोटिव सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस में अपनी विशेषज्ञता को भी साझा किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Source link
