Related Posts

जगराओं में निर्माणाधीन शोरूम की शटरिंग गिरी:लेंटर डालने की तैयारी के दौरान हादसा, दो बाइक क्षतिग्रस्त, बड़ा नुकसान टला




जगराओं के रायरोड़ रोड पर रविवार को एक निर्माणाधीन शोरूम की बिल्डिंग में बड़ा हादसा टल गया। लेंटर डालने की तैयारी के दौरान अचानक शटरिंग भरभराकर नीचे गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह घटना बरनाला-जालंधर हाईवे के पास जगराओं के रायरोड रोड पर मस्जिद के नजदीक निर्माणाधीन एक नए शोरूम में हुई। रविवार को मजदूर शटरिंग सेट कर रहे थे, तभी पूरी संरचना अचानक असंतुलित होकर गिर गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद लोग घबराकर भागने लगे। रविवार का दिन होने के कारण सड़क पर भीड़ कम थी, जिससे किसी बड़े जानमाल के नुकसान से बचा जा सका। शटरिंग गिरने से वहां खड़ी दो मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। कुछ समय के लिए सड़क बंद हुआ हादसे के बाद सड़क का एक हिस्सा कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया और यातायात को दूसरे रास्ते से मोड़ा गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास से हाईटेंशन बिजली की तारें गुजर रही हैं। उनका कहना था कि यदि शटरिंग या स्लैब इन तारों से टकराती, तो एक बड़ा बिजली हादसा हो सकता था और पावरकॉम को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में कई निर्माण कार्य नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे हैं। लोगों का कहना था कि यदि नक्शे की सही जांच और निगरानी की जाए, तो ऐसे हादसों को रोका जा सकता है। स्थानीय निवासियों ने नगर कौंसिल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि हाईवे किनारे चल रहे निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों और सेटबैक नियमों की भी जांच की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें