Related Posts

मोहाली पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार:अफीम बरामद, पीछा कर पकड़ा, यूपी का रहने वाला




मोहाली जिले के एस.ए.एस. नगर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल थाना हंडेसरा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 800 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। सीनियर पुलिस कप्तान डॉ. हरमनदीप सिंह हंस (आईपीएस) ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत की गई है। यह ऑपरेशन एसपी (देहात) मनप्रीत सिंह और डीएसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ के निर्देशन में संपन्न हुआ। आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद बता दे कि इंस्पेक्टर सुनील कुमार, प्रभारी थाना हंडेसरा की निगरानी में एसआई हरगोबिंद सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने नगला मोड़, गांव हंडेसरा के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया, पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की। वहीं पुलिस ने पीछा कर काबू कर लिया । कोर्ट ने रिमांड पर भेजा पूछताछ में आरोपी की पहचान कमल प्रसाद निवासी गांव बिलैरी, तहसील आंवला, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18/61/85 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड हासिल कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें