Related Posts

भिवानी के नरदेव बने राष्ट्रीय अभिलेखागार में सहायक पुरालेखपाल:पिता किसान तो मां गृहणी, CBLU इतिहास विभाग के रहे छात्र




भिवानी स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (CBLU) के इतिहास विभाग के पूर्व छात्र नरदेव ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर नई दिल्ली स्थित भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार में सहायक पुरालेखपाल के पद पर कार्यभार संभाला है। ​नरदेव विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के 2018-20 बैच के छात्र रहे हैं। उन्होंने प्रारंभिक से माध्यमिक शिक्षा गांव से तथा स्नातक की शिक्षा एमएनएस कॉलेज भिवानी से की है। नरदेव की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव और इतिहास विभाग के प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई दी है। पिता किसान तो मां गृहणी
विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के चेयरपर्सन एवं डीन डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि नरदेव इतिहास विभाग के एक अनुशासित और जिज्ञासु छात्र रहे हैं। उनकी नियुक्ति यह सिद्ध करती है कि इतिहास केवल अतीत को पढ़ना ही नहीं, बल्कि उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखने का एक बेहतरीन कैरियर विकल्प भी है। अपनी इस नियुक्ति पर गांव बागनवाला निवासी नरदेव ने बताया कि उनके पिता दिलबाग सिंह एक किसान हैं और मां गृहिणी हैं । उन्होंने यह सफलता अपने माता-पिता के विश्वास एवं संघर्ष से तथा गुरुजनों के मार्गदर्शन से प्राप्त हुई है। इस अवसर पर प्रो. रविप्रकाश, डॉ. समुंदर हुड्डा उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें