Related Posts

लुधियाना के तीन टोल प्लाजा आज रहेंगे फ्री:भारत-अमेरिका FTA के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन,पंजाब सहित पूरे प्रदेश में विरोध




लुधियाना संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर आज प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और किसानों की लंबित मांगों को लेकर पंजाब सहित पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में लुधियाना जिले के लाडोवाल, गुल्लाल और चौकीमान टोल प्लाजा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक टोल फ्री रहेंगे। इस दौरान इन टोल प्लाजा से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहन बिना टोल शुल्क दिए निकल सकेंगे। किसान संगठनों के नेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका आरोप है कि सरकार कॉरपोरेट हितों को प्राथमिकता देते हुए किसान, मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर रही है। प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते से कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताते हुए किसान संगठन इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनकी विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन सरकार उनकी ओर ध्यान नहीं दे रही। इसी कारण संयुक्त किसान मोर्चा ने आज राज्यभर के टोल प्लाजाओं पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने और उन्हें निर्धारित समय के लिए टोल मुक्त रखने का फैसला लिया है। लुधियाना में सुबह से ही किसान संगठनों के कार्यकर्ता तीनों टोल प्लाजा पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। दोपहर 12 बजे से प्रदर्शन तेज होगा और बड़ी संख्या में किसान टोल प्लाजा पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे। प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन भी सतर्क है तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता और किसान विरोधी नीतियां वापस नहीं ली जातीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें