Top 5 This Week

Related Posts

मोहाली को आज मिलेगा नया मेयर:बहुमत के बावजूद AAP ने बढ़ाया सस्पेंस, कांग्रेस ने रंगी को बनाया उम्मीदवार




मोहाली नगर निगम को आज नया मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर मिलने जा रहा है। नगर निगम में स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने उम्मीदवारों के नामों का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले तक सियासी गलियारों में सस्पेंस बना हुआ है। माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान की मंजूरी के बाद ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त संदीप सिंह के अनुसार मंगलवार दोपहर 3 बजे निगम सदन की विशेष बैठक होगी। बैठक में सबसे पहले नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। विधायक के बेटे का नाम आगे आम आदमी पार्टी में मेयर पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं। इनमें मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के बेटे और पार्षद सरबजीत सिंह समाना का नाम सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। इसके अलावा वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनी अहलूवालिया हैं। वे पार्टी के उच्च नेताओं के साथ जुड़े हुए हैं। इसके अलावा पति-पत्नी दोनों दूसरी बार पार्षद बनने वाली गुरमीत कौर भी मेयर की रेस में आगे हैं। चौथे नंबर पर सुखदेव सिंह पटवारी हैं, जो चौथी बार अपना चुनाव जीते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि महिला प्रतिनिधित्व, वरिष्ठता और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। संभावना है कि पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा मोहाली पहुंचकर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करें। कांग्रेस ने निपेंद्र सिंह रंगी पर लगाया दांव दूसरी ओर कांग्रेस ने चुनाव से एक दिन पहले अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। पार्टी ने निपेंद्र सिंह रंगी को कांग्रेस पार्षद दल का नेता चुना है। रंगी ने दावा किया कि कांग्रेस के 12 पार्षद एकजुट हैं और पार्टी निगम सदन में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। बहुमत के बाद भी बनी हुई है उत्सुकता नगर निगम में बहुमत आम आदमी पार्टी के पास है, इसलिए मेयर पद पर उसका कब्जा लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि उम्मीदवार के नाम को लेकर पार्टी के भीतर चल रही चर्चाओं ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। अब सभी की निगाहें आज होने वाली बैठक और अंतिम क्षणों में होने वाले राजनीतिक फैसलों पर टिकी हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें