Related Posts

मोहनराम तालाब बना असामाजिक तत्वों का अड्डा:आपत्तिजनक स्थिति में मिले कपल, लोगों ने पुलिस को सौंपा; नशेड़ियों पर कार्रवाई की मांग




शहडोल के मोहनराम तालाब परिसर और वहां स्थित पुराने मंदिर में सोमवार शाम स्थानीय युवाओं ने एक युवक-युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। ग्रामीणों के एकत्र होने पर युवक मौके से फरार हो गया, जबकि युवती को रोककर पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह क्षेत्र सुबह से रात तक नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। पवित्र स्थल पर नशाखोरी का विरोध स्थानीय निवासी नितिन शुरी और उनके साथियों ने बताया कि मोहनराम तालाब एक धार्मिक और पवित्र स्थल है, लेकिन यहां लगातार नशाखोरी बढ़ रही है। निवासियों के अनुसार, असामाजिक तत्वों की उपस्थिति के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस गश्त न होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस संबंध में कोतवाली पुलिस को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि परिसर की गरिमा बनाए रखने के लिए पुलिस बल की नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए। एडिशनल एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश एडिशनल एसपी अभिषेक दीवान ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। कोतवाली पुलिस को चिन्हित स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने व दोषियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें