Related Posts

मोगा में 11 केवी लाइन की चपेट में आया व्यक्ति:गंभीर रूप से झुलसा, छत पर काम करते समय हादसा




मोगा के कच्चा दुसांझ रोड क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति 11 केवी हाई वोल्टेज बिजली की तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। यह हादसा तब हुआ जब व्यक्ति अपने घर की छत पर काम कर रहा था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार दोपहर करीब 3:20 बजे हुई। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति छत पर किसी कार्य में व्यस्त था। इसी दौरान वह पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसाइटी (रजि.) मोगा की आपातकालीन सेवा टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सोसाइटी के सदस्यों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया सोसाइटी के सदस्यों ने घायल व्यक्ति को प्राथमिक सहायता दी और एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। समाज सेवा सोसाइटी ने इस हादसे के बाद लोगों से अपील की है कि वे घरों की छतों पर या हाई वोल्टेज बिजली की तारों के आसपास काम करते समय पूरी सावधानी बरतें। सोसाइटी ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए सुरक्षा नियमों का पालन करें और आपात स्थिति में तुरंत राहत सेवाओं से संपर्क करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें