लुधियाना में फोकल प्वाइंट इलाके में युवक के साथ मारपीट, अगवा कर बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच युवकों ने पीड़ित को दुकान से जबरन उठाकर एक घर में ले जाकर कुर्सी से बांधकर पीटा और उसकी वीडियो भी बनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए पीड़ित सुनीत कुमार निवासी गली नंबर-7, शिव कॉलोनी, ढंडारी खुर्द ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को वह अपने दोस्त वाजिंदर की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। डंडों से आरोपियों ने पीटा सुनीत के अनुसार आरोपियों ने उसे दुकान से बाहर खींच लिया और डंडों से बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरें ना लगे होने का हमलावरों ने फायदा उठाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर रितेश के घर ले गए। वहां उसे कुर्सी से बांधकर दोबारा मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपियों ने जबरन उसकी वीडियो भी बनाई। रितेश के पूरे परिवार ने चप्पलें उसके सिर पर मारी। आरोपियों की पिता के साथ पुरानी रंजिश सुनीत कुमार ने बताया कि किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रहा और अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। सुनीत मुताबिक आरोपियों की उसके पिता के साथ कोई रंजिश है जो उसे भी पूरी से पता नहीं है। पिता के साथ रंजिश होने के बदला आरोपियों ने उससे लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुड्डू निवासी गांव गोबिंदगढ़, अमित, रवि, रितेश तथा शिव कुमार निवासी शिव कॉलोनी, ढंडारी खुर्द के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 126(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Source link
लुधियाना में युवक को बाइक सवारों ने किया अगवा:जबरन दुकान से उठाया, घर लेजाकर कुर्सी से बांध कर पीटा और वीडियो बनाई
