Related Posts

चंडीगढ़ कोमो हाउस क्लब के मालिक पर तानी पिस्तौल:5 पर FIR, आरोपी बोला जज का बेटा हूं गोली मार दूंगा




चंडीगढ़ सेक्टर-26 थाना पुलिस ने सेक्टर-7 स्थित कोमो हाउस क्लब में एक छात्र के साथ कथित मारपीट, जान से मारने की धमकी, हथियार लहराने और कार से लोगों को कुचलने की कोशिश के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत फिरोजपुर निवासी ध्रुव त्रेहन ने दी है, जो फ्रांस के ईडीएचईसी बिजनेस स्कूल में मास्टर्स इन फाइनेंस का छात्र है। पुलिस ने अनिकेत गुप्ता, जगदीप सिंह कंग उर्फ जग्गी, बलदीप सिंह सराओ उर्फ बाली और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर क्लब मालिक तुशान और अर्जुन ठाकुर की शिकायत पर दर्ज हुई है। एफआईआर के अनुसार घटना 12 जुलाई की रात करीब दो बजे सेक्टर-7 स्थित कोमो हाउस क्लब में हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने दोस्त स्वपन थिंद के साथ क्लब के सामने खड़ा था। इसी दौरान काली शर्ट पहने एक व्यक्ति की उसके दोस्त से बहस होने लगी। उसने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि उस व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़कर उंगलियां जोर से मरोड़ दीं। जब उसने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए उसकी ओर दौड़ पड़ा। मौके पर मौजूद बाउंसरों ने बीच-बचाव कर उसे हटाने का प्रयास किया। क्लब के अंदर युवक को पीटा शिकायत में कहा गया है कि कुछ देर बाद आरोपी की पहचान अनिकेत गुप्ता के रूप में हुई। उसने दोबारा शिकायतकर्ता को घेर लिया और कथित तौर पर कहा, “मेरी तरफ देखने की हिम्मत कैसे हुई?” शिकायतकर्ता के इनकार करने पर बाउंसर उसे वहां से ले गए, लेकिन आरोप है कि अनिकेत गुप्ता अपने चार-पांच साथियों के साथ वापस आया और हमला कर दिया। एफआईआर के अनुसार आरोपियों ने शिकायतकर्ता के चेहरे और सिर पर लगातार मुक्के मारे, लातों से हमला किया और धातु के कड़े से भी वार किए। आरोप है कि मेज उठाकर उसके सिर पर फेंकी गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसका बायां कान सुनना बंद हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि लगातार हमले के कारण वह बेहोश होने की स्थिति में पहुंच गया। जज का बेटा हूं गोली मार दूंगा’ शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान अनिकेत गुप्ता ने खुद को जज मुनीश गुप्ता का बेटा बताते हुए शिकायतकर्ता और उसके परिवार को गोली मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का नाम लेते हुए धमकाया और कहा कि वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता किसी तरह वहां से निकलकर अपने दोस्तों के साथ क्लब के अंदर चला गया। इसी दौरान क्लब के मालिक और उनके मित्र तोषण अरोड़ा भी मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने की कोशिश की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी फिर धमकी देने लगे और कहा कि वे सभी को गोली मार देंगे। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों में से दो लोग अपनी कार की ओर गए और वहां से हथियार निकाल लाए। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर पिस्टल लहराई और क्लब मालिक की ओर तानते हुए शिकायतकर्ता को तलाशने लगे। इस दौरान मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बीएमडब्ल्यू से कुचलने की कोशिश एफआईआर के मुताबिक आरोपी बाद में बीएमडब्ल्यू एक्स-7 (नंबर CH01CV0066) में बैठकर वहां से निकले। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने कार से क्लब मालिक, उनके साथी और आसपास मौजूद लोगों को कुचलने की कोशिश की। इस दौरान पार्किंग में खड़ी तीन-चार गाड़ियों को भी टक्कर लगी। शिकायतकर्ता ने एक क्षतिग्रस्त सफेद फॉर्च्यूनर (नंबर CH62CH3343) का भी जिक्र किया है। एफआईआर के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-26 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने अस्पताल में उसकी मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) प्राप्त की। बाद में शिकायतकर्ता ने लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला पुलिस ने अनिकेत गुप्ता, जगदीप सिंह कंग उर्फ जग्गी, बलदीप सिंह सराओ उर्फ बाली और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 190, 191(3), 189, 115(1), 351(3), 281 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) आंचल कुमारी को सौंपी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें