मोगा में अजीतवाल थाने के गांव तखानवध में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से तंग आकर सुसाइड कर लिया। युवक ने कोई जहरीली दवाई पी जिससे वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे मोगा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय बलजिन्द्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर गर्ल फ्रेंड के खिलाफ थाना अजीतवाल में पर्चा दर्ज कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक बलजिंद्र की एक महिला से काफी समय से दोस्ती थी। दोनों एक दूसरे की मदद करते थे। गर्लफ्रेंड ने बलजिंद्र को अपनी प्रॉब्लम बताकर उससे दो लाख रुपए उधार लिए। 2 साल से बलजिंद्र मांग रहा था पैसे करीब 2 साल से बलजिंद्र उससे पैसे वापस मांग रहा था। वो टाल मटोल कर रही थी। मृतक के पिता सुरजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जीत सिंह ने बताया कि जब बेटे ने उस पर पैसे देने का दबाव बनाया तो उसने बेटो को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। गर्लफ्रेंड की धमकियों के कारण था तंग वह बेटे को बार बार कह रही थी कि अगर उसने पैसे मांगे तो वह उसे रेप केस में फंसा देगी और उसे जेल में भेज देगी। गर्लफ्रेंड की धमकियों के कारण बलजिंद्र मानसिक परेशानी से जूझ रहा था। उसी से तंग आकर बलजिंद्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर सुसाइड कर दिया। थाना अजीतवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर राज सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कथित आरोपी महिला की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
Source link
मोगा में गर्लफ्रेंड से तंग युवक ने किया सुसाइड:2 लाख उधार लिए, वापस नहीं लौटाए; मांगने पर रेप केस में फंसाने की दी धमकी
