Related Posts

Sirsa Youth Drowns Bathing Rori Main Canal Police And Divers Engaged Search Operation Family Travel Delhi To Bathinda Punjab No Trace Strong Water


सिरसा में नहर पर पहुंची पुलिस और अन्य लोग।

सिरसा जिले में वीरवार को एक युवक नहर में डूब गया। युवक अपने परिवार के साथ दिल्ली से पंजाब के बठिंडा जा रहा था। रास्ते में रोड़ी के पास नहर में नहाने व हाथ-मुंह धोने के लिए रूके थे। तभी ये हादसा हो गया। सूचना पाकर रोड़ी थाना प्रभारी अनिल कुमार व पुलिस ट

.

जानकारी के अनुसार, यह घटना रोड़ी मेन नहर वीरवार दोपहर करीब डेढ से 2 बजे की है, जो सुरतिया गांव से आगे पंजुवाना जाती है। मृतक की पहचान 22 वर्ष आकाश, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) से गांव कुन्दावाली के रूप में हुई है। आकाश टेंट लेबर का काम करता था और दिल्ली से बठिंडा जा रहा था।

सभी लोग नहर पर रूके थे और आकाश मुंह-हाथ धोने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया। परिजनों को कुछ देर पता आकाश नहीं दिखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं पानी का बहाव भी तेज था। नहर में करीब 7 फुट तक पानी चल रहा है और चौड़ाई भी ज्यादा है। इससे पता चल पाना मुश्किल रहा।

रोड़ी नहर पर युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाते हुए पुलिस व गोताखोर।

पुलिस सर्च अभियान में जुटी

पुलिस का कहना है कि उसके साथ दोस्त विक्की राज, यश जैन तथा कशिश जिंदल भी साथ में थे। कशिश जिंदल साउंड हाउस संगरूर से हैं और उनके पास वह हेल्पर के तौर पर कार्य करता था। पुलिस व गोताखोर अभी युवक की तलाश में नहर में सर्च अभियान चला रहे हैं। परिजन भी नहर पर तलाश में जुटे हैं और रात को अंधेरा होने से पता नहीं चल पा रहा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें