Related Posts

लुधियाना में निहंग सिंह की बेरहमी से हत्या:गुरुद्वारा साहिब के लंगर हॉल में हुआ विवाद, किरपान से गर्दन पर किया वार; आरोपी हरियाणा का रहने वाला




लुधियाना के थाना डेहलों के अधीन आते गांव पद्दी में एक वारदात सामने आई है। यहां गांव के बाहर स्थित बाहरला गुरुद्वारा साहिब’ में मीरी-पीरी दिवस के समागम के दौरान दो निहंग सिंहों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक निहंग सिंह ने दूसरे की गर्दन पर दस्ती किरपान से जोरदार हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान सोहण सिंह के रूप में हुई है, जो हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला है। ग्रंथी ने बयां किया आंखों देखा हाल पुलिस को दी गई शिकायत में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी जसविर ने बताया कि 26 जुलाई को गुरुद्वारा साहिब में मीरी-पीरी दिवस के उपलक्ष्य में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए थे। इस समागम में गांव और बाहर से बड़ी संख्या में संगत पहुंची थी, और दल पंथ के निहंग सिंह भी वहां मौजूद थे। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद, फिर चली किरपान ग्रंथी जसविर सिंह के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे वह गुरुद्वारा साहिब में ही मौजूद थे। तभी दल पंथ से जुड़ा एक निहंग सिंह, जिसका नाम सोनू बताया जा रहा है , ऊंची आवाज में गालियां देते हुए लंगर हॉल की तरफ जा रहा था। शोर सुनकर जब ग्रंथी सिंह वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दल पंथ के ही एक अन्य सिंह सोहण सिंह ने गुस्से में आकर सोनू की गर्दन पर अपनी किरपान से जोरदार वार कर दिया। दोराहा के सिद्धू अस्पताल में तोड़ा दम गर्दन पर किरपान का गहरा घाव लगने से सोनू गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए दोराहा स्थित सिद्धू अस्पताल (Sidhu Hospital) ले जाया गया। हालांकि, जब तक उसे वहां पहुंचाया गया, काफी खून बह चुका था। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद सोनू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 के तहत किया कत्ल का केस दर्ज घटना की सूचना मिलते ही थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रंथी जसविर सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी सोहण सिंह वासी पुरानी गौशाला के पास, रतिया, फतेहाबाद, हरियाणा के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) के तहत दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे की जांच इंस्पेक्टर विजय कुमार को सौंपी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें