मोगा में ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप के जरिए 20 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्तियों ने एक व्यक्ति को ठगा है, जिसके बाद थाना सिटी साउथ मोगा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता अनिल कुमार, जो हरिजन कॉलोनी वाल्मीकि नगर, वार्ड नंबर 12 मोगा के निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी से एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड की थी। ऐप पर लॉगइन करने के बाद उन्हें एक विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। अज्ञात व्यक्ति पर ट्रेडिंग के लिए उकसाने का आरोप जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें ट्रेडिंग में पैसे लगाने के लिए उकसाया। अनिल कुमार के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें अलग-अलग तरीकों से पैसे निवेश करने के लिए कहा। इस तरह उनसे कुल 20,04,260 रुपए की धोखाधड़ी की गई। यह राशि कई लेन-देन के माध्यम से ली गई थी। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4) और 61(2) के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल अज्ञात हैं, लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आवश्यक डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर रही है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर कुलविंदर कौर ने बताया कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल या ऐप के माध्यम से निवेश करने से पहले पूरी तरह से जांच-पड़ताल करें, ताकि ऐसी धोखाधड़ी से बचा जा सके।
Source link
मोगा में ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप से ₹20 लाख की ठगी:पीड़ित ने फेसबुक लिंक से ऐप डाउनलोड किया, आरोपी ने विदेशी कॉल से शिकार बनाया
