मोगा पुलिस ने नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान हेरोइन, नशीली गोलियां और अवैध शराब बरामद की गई है। हालांकि, एक नामजद आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस का कहना है कि डीजीपी के आदेश नशा तस्करी के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत संवेदनशील क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाने के साथ ही तस्करों और अपराधियों की धर पकड़ के लिए गश्त बढ़ाई गई है। लोगों से भी तस्करों के बारे में सूचना देने के अपील की जा रही है। कहां कहां से पकड़े गए आरोपी
Source link
मोगा पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार:हेरोइन, नशीली गोलियां और अवैध शराब बरामद, एक आरोपी फरार
