spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मेरठ में तेज रफ्तार थार की टक्कर:युवक की मौत, अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल




मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के गांव लोइयां में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गांव लोइयां निवासी सोनू पुत्र राजू शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अपने गांव से सकौती मिल बाजार खेत के लिए दवाई लेने जा रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि इसी दौरान एक अज्ञात महिला, जो सोनू की बाइक पर लिफ्ट लेकर जा रही थी, वह भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद थार चालक कुछ महिलाओं के साथ गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। सोनू की शादी लगभग 5 वर्ष पहले थाना खतौली क्षेत्र के गांव कढ़ली निवासी डोली से हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें 4 वर्षीय पुत्र लड्डू और 2 वर्षीय बेटी शामिल हैं। परिवार में उसके बुजुर्ग पिता और छोटा भाई गांव में ही खेती करते हैं। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस फरार थार चालक की तलाश में जुटी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles