spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

घर के बाहर खेलते वक्त बच्चे का किडनैप:पुलिस ने राजसमंद जिले से दस्तयाब किया,किडनैपर्स में एक महिला और पुरुष




सीकर जिले के गोकुलपुरा थाना इलाके में घर के बाहर खेलते वक्त 10 साल के बच्चे के किडनैप का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने घटना के चार से पांच घंटे के भीतर ही 10 साल के बच्चे को दस्तयाब करते हुए एक महिला और एक पुरुष आरोपी को डिटेन कर लिया। जल्द ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी। पुलिस के अनुसार 10 साल का नाबालिग लड़का आज सुबह अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गाड़ी लेकर आरोपी आए और बच्चे का किडनैप करके ले गए। वहां पास मौजूद बच्चों ने इस बारे में बच्चे के घरवालों को बताया। इसके बाद घरवाले पुलिस थाने पर पहुंचे। पुलिस ने इसके बाद 10 साल के मासूम को दस्तयाब करने और आरोपियों की तलाश में सर्च शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बच्चे को अपने साथ गाड़ी में उदयपुर की तरफ लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम रवाना हुई। जिन्होंने राजसमंद एरिया में 10 साल के मासूम को दस्तयाब करते हुए एक महिला और एक पुरुष को डिटेन कर लिया है। जिनसे अब पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार महिला आरोपी बच्चे की रिश्तेदार है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles