![]()
बरनाला के गांव रूडेके कलां में घरेलू कलह में बीते 24 घंटे से हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। शुक्रवार शाम को पति पर अत्याचार करने का आरोप लगाकर एक महिला अपनी 18 साल की बेटी के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला अपने साथ पेट्रोल से भरी बोतल ले गई है। महिला पति पर प्रताडि़त करने और पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगा रही है इससे गांव एकत्र हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन महिला अपनी बेटी के साथ रात को हुई तेज बारिश के बावजूद टंकी पर रात काटी। अभी तक गांव में तनाव बना हुआ है। लोग महिला को उतरने को लेकर गुहार लगा रहे हैं। महिला अमृतधारी सिख है। इसके चलते वहां तरना दल के लोग भी पहुंचे हैं। महिला गुरजीत कौर ने अपने पति नारायण सिंह पर प्रताडि़त करने के आरोप लगाए हैं। उसका का कहना है कि वह अपने पति के अत्याचारों और संपत्ति विवाद से परेशान होकर यह कदम उठाया। वह मजदूरी करके अपने बच्चों को पाल रही है। पति व रिश्तेदारों द्वारा उसको मारपीट कर घर से निकाला जा रहा है। उसने इसकी शिकायत पुलिस से भी की है, लेकिन उसको इंसाफ नहीं मिला। इसके चलते वह यह कदम उठाने को मजबूर हुई है। इंसाफ न मिलने पर आग लगाकर जान देने की धमकी उसे उन दोनों के साथ घर से निकालने की कोशिश की जा रही है। उसने चेतावनी दी कि अगर हमें इंसाफ नहीं मिला, तो वह सुसाइड कर लेगी, नहीं तो उसके पति और उसके रिश्तेदार जिम्मेदार होंगे। उसने महिला विंग से भी मांग की कि उसे पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन से इंसाफ की कोई उम्मीद नहीं है। कि महिला विंग और पंजाब सरकार उसे तुरंत इंसाफ दे। इस मामले को लेकर जहां परिवार वालों और गांव वालों का बड़ा जमावड़ा लग गया।
जानिए पूरा विवाद. जिसके चलते महिला ने उठाया कदम पति का आरोप- बच्चे से मिलने नहीं देती पत्नी इस मामले में जब हमने पानी की टंकी पर चढ़ी गुरजीत कौर के पति नारायण सिंह से बात की तो उसने माना कि उसकी पहले दो शादियां हो चुकी हैं। लेकिन दोनों शादियों के बाद उसके कोई बच्चे नहीं हुए, जिसके बाद उसने गुरजीत कौर से शादी की। उसके दो बच्चे हैं। उसने कहा कि उसकी पत्नी गुरजीत कौर उसे बच्चों से मिलने नहीं देती। उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया। तरना दल के चीफ पहुंचे बोले- धक्केशाही नहीं चलने देंगे वहीं पानी की टंकी पर चढ़ी गुरजीत कौर ने बठिंडा जिले के दशमेश तरना दल के चीफ जत्थेदार बाबा बल्लम सिंह तलवंडी को भी इसकी जानकारी दी। जहां वह भी अपने ग्रुप के साथ मौके पर पहुंचे। बाबा बल्लम सिंह ने कहा कि गुरसिख परिवार के साथ धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाबा बल्लम सिंह ने मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन इस परिवार को इंसाफ दे। अगर किसी भी तरह की धक्केशाही होती है तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा और हर हाल में मां-बेटियों को इंसाफ दिलाया जाएगा। एसएचओ बोले- दोनों पक्षों से बातचीत कर रहे हैं गुरजीत कौर की मां परमजीत कौर ने भी दामाद, उसके रिश्तेदारों और पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन को अपनी धक्केशाही के लिए जिम्मेदार ठहराया। इस मामले में थाना रुड़ेके कलां के SHO बलविंदर सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच घरेलू झगड़ा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था लेकिन मां-बेटियां पानी की टंकी पर चढ़ गई हैं। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है।
Source link
पति से झगड़े में पेट्रोल लेकर टंकी चढ़ी मां-बेटी:मारपीट और घर से निकालने का आरोप, बोली-इंसाफ नहीं मिला तो आग लगा लूंगी







