spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पाली के युवक की बैंगलोर में हत्या:दो कारों में आए युवकों ने हमला कर ली जान, 10 दिन पहले ही घूमने गया था बैंगलोर




पाली से बैंगलोर गए 27 साल के युवक की कुछ लड़कों ने लोहे के सरियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना को लेकर स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है और मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। ऐसे में उसके परिजन बैंगलोर के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार पाली जिले के रोहट क्षेत्र के दिवांदी गांव निवासी 27 साल का दलाराम पटेल करीब 10 दिन पहले बैंगलोर घूमने के लिए गया था। शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे बैंगलोर के बलदेव रोड पर वह अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा था। इतने में दो कारों में कुछ युवक आए और उसे टक्कर मारी। जैसे ही वह नीचे गिरा उस पर लोहे के सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके साथ वाले मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर बैंगलोर के वरथूरथाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हॉस्पिटल ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के जानलेवा हमला करने वाले लोग कौन थे। इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है। 10 दिन पहले गया था घूमने
मृतक के भाई अशोक पटेल ने बताया कि दलाराम पटेल करीब 10 दिन पहले बैंगलोर घूमने के लिए गाव से निकला था। पता होता कि उसके साथ वहां इस तरह की घटना हो जाएगी तो उसे बैंगलोर जाने ही नहीं देते। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles