Related Posts

मावां धीयां सत्कार योजना में सरकार का बड़ा फैसला:25 जून के बाद यदि रजिस्ट्रेशन है तो एक अगस्त को खाते में आएगी पेमेंट




पंजाब सरकार की तरफ से सीएम मावां धीयां योजना में बड़ा फैसला किया गया है। जिन महिलाओं ने स्कीम के लिए 25 जून के बाद रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें अब 1 अगस्त को तीन महीने की राशि जारी की जाएगी। इस दौरान उन्हें जुलाई, अगस्त और सितंबर की राशि भेजी जाएगी। जबकि इससे पहले 25 जून तक रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को तीन महीनों की राशि एडवांस भेजी जा चुकी है। अब चार प्वाइंट में सारी योजना जानिए 36 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन इस स्कीम का शुभारंभ 1 जुलाई को सीएम भगवंत मान ने धूरी से किया था। इस दौरान जनरल वर्ग की महिलाओं के खातों में ₹3,000 और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं के खातों में ₹4,500 की पहली किस्त ट्रांसफर कर दी गई। 36 लाख से अधिक महिलाओं ने इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराया था। जिन महिलाओं का पंजीकरण बाद में होगा, उन्हें भी सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद योजना का लाभ दिया जाएगा। 18 साल से ऊपर की हर पात्र महिला के मोबाइल फोन पर पैसे क्रेडिट होने का मैसेज आ जाएगा। यह पैसा बिना किसी बिचौलिए या कट के सीधे बैंक खातों में जाएगा। पेंशनधारियों को डबल फायदा सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि जो बुजुर्ग, विधवा या दिव्यांग महिलाएं पहले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रही हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलता रहेगा। 97% आबादी होगी कवर सरकार का दावा है कि इस योजना के दायरे में पंजाब की करीब 97% महिलाएं आ जाएंगी। ₹9,300 करोड़ का बजट इस महा-योजना को जमीन पर उतारने के लिए पंजाब सरकार ने बजट में ₹9,300 करोड़ का विशेष प्रावधान किया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें