Related Posts

महेंद्रगढ़ रेल मार्ग पर 8 ट्रेन रहेंगी रद्द:13 का रुट, दो का शेड्यूल बदला, बीकानेर मंडल में ट्रैक दोहरीकरण, ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक




महेंद्रगढ़ रेलवे रूट पर 29 अप्रैल तक रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दुधवाखारा-हड़याल-डोकवा-सादुलपुर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है। इस अवधि के दौरान कई रेल सेवाएं पूरी तरह रद्द, आंशिक रूप से रद्द, मार्ग परिवर्तित या री-शेड्यूल रहेंगी। दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने रेलवे से मांग की है कि कुछ ट्रेनों को रेवाड़ी और लुहारू के बीच संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि लुहारू से आगे रेलवे का कार्य चल रहा है, जिससे यात्रियों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इस कार्य के कारण रेल सेवाएं रद्द की गई हैं। रद्द की गई ट्रेन गाड़ी संख्या 54789, रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक। गाड़ी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाड़ी रेलसेवा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक। गाड़ी संख्या 54316, हिसार-रेवाड़ी सवारी गाड़ी रेलसेवा 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक। गाड़ी संख्या 54315, रेवाड़ी-हिसार सवारी गाड़ी रेलसेवा 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक। गाड़ी संख्या 14823, जोधपुर-रेवाड़ी रेलसेवा 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक। गाड़ी संख्या 54804, रेवाड़ी-सीकर रेलसेवा 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक। गाड़ी संख्या 54803, सीकर-रेवाड़ी रेलसेवा 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक। गाड़ी संख्या 14824, रेवाड़ी-जोधपुर रेलसेवा 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक। ये ट्रेन रहेंगी आंशिक रूप से रद्द गाड़ी संख्या 14823, जोधपुर-रेवाड़ी रेलसेवा जो 15 अप्रैल को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह लोहारू तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा लोहारू-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54804, रेवाड़ी-सीकर रेलसेवा 15 अप्रैल को रेवाड़ी के स्थान पर लोहारू से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा रेवाड़ी-लोहारू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54309, दिल्ली-हिसार रेलसेवा 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक दिल्ली से प्रस्थान कर रेवाड़ी तक ही संचालित होगी। गाडी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली रेलसेवा 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक हिसार के स्थान पर रेवाडी से संचालित होगी। मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं… गाड़ी संख्या 22471, लालगढ-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 15 अप्रैल, 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक (4 ट्रिप) लालगढ से प्रस्थान करेगी] वह परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-मेडता बाइपास-फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नोखा, नागौर,डेगाना,मकराना,फुलेरा,रींगस,नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 22472, दिल्ली सराय- लालगढ रेलसेवा जो दिनांक 15 अप्रैल को (1 ट्रिप) दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी-रींगस-फुलेरा-मेडता बाइपास-बीकानेर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना,रींगस ,फुलेरा,मकराना,डेगाना,नागौर, नोखा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 22421, दिल्ली सराय- जोधपुर रेलसेवा जो 15 अप्रैल से 28 अप्रैल तक दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल,नीमकाथाना, रींगस,फुलेरा,मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 12324, बाडमेर-हावडा रेलसेवा जो 25 अप्रैल को बाडमेर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया डेगाना-फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा मकराना, फुलेरा,रींगस,नीमकाथाना,नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14727, श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज रेलसेवा जो 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक, श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया हनुमानगढ-बठिंडा बाइपास-हिसार-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा सिरसा, हिसार, भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14728, तिलकब्रिज- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो 25 अप्रैल से 27 तक तिलकब्रिज से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी-हिसार- बठिंडा बाइपास-हनुमानगढ होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी ,हिसार,सिरसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 15624, कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस जो 24 अप्रैल को कामाख्या से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल,नीमकाथाना, रींगस ,फुलेरा ,मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 12371, हावडा-बीकानेर रेलसेवा जो 27 अप्रैल को हावड़ा से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी-जयपुर-मेडता बाईपास-बीकानेर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अलवर,बांदीकुई,जयपुर,फुलेरा,मकराना, डेगाना ,नागौर व नोखा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 12372, बीकानेर-हावडा रेलसेवा जो 16 अप्रैल व 23 अप्रैल को बीकोनर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-मेडता बाइपास-जयपुर-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नोखा,नागोर,मेडता बाईपास,डेगाना,मकराना,फुलेरा,जयपुर,बांदीकुई व अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी 12259, सियालदाह-बीकानेर रेलसेवा जो 26 अप्रैल व 27 को सियालदाह से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी-जयपुर-मेडता बाईपास-बीकानेर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अलवर,बांदीकुई,जयपुर,फुलेरा,मकराना, डेगाना,मेडता बाईपास,नागौर व नोखा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 12260, बीकानेर-सियालदाह रेलसेवा जो 27 अप्रैल व 28 अप्रैल को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-मेडता बाइपास-जयपुर-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नोखा,नागौर ,डेगाना,मकराना,फुलेरा,जयपुर,बांदीकुई, अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली रेलसेवा जो 15 अप्रैल को हिसार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-भिवानी-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग मे यह रेलसेवा भिवानी,स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 22482,दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा जो 25 अप्रैल से 27 तक दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल,नीमकाथाना,रींगस,फुलेरा,मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रीशड्यूल रेलसेवाएं
1. गाडी संख्या 14823, जोधपुर-रेवाडी रेलसेवा 15 अप्रैल को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 26471,बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत रेलसेवा 16 अप्रैल से
25 अप्रैल तक बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें