Top 5 This Week

Related Posts

नारनौल में विंग कमांडर का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार:पुंछ-राजौरी हादसे में घायल होने के बाद चंडीगढ़ में निधन; पुलिस ने सलामी देकर दी श्रद्धांजलि




हरियाणा के नारनौल में गांव मिर्जापुर बाछौद निवासी विंग कमांडर बाबूलाल का अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव में सैन्य व राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके निधन पर पूरे गांव में शोक का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि उनके पुत्र डॉ. नितिन ने दी। विंग कमांडर बाबूलाल वर्ष 1996 से बीआरओ (बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन) की 110 आरसीसी यूनिट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शनिवार को वे कार से राजौरी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुंछ-राजौरी क्षेत्र में उनकी कार की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चंडीगढ़ में तोड़ा दम हादसे के बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बाबूलाल ने अपने सेवा काल में देश के विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में कर्तव्य निभाया। उन्होंने दो वर्षों तक भूटान में भी अपनी सेवाएं दीं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग उनके योगदान को याद कर रहे हैं। पुलिस जवानों ने बजाई मातमी धुन अंतिम संस्कार के दौरान नारनौल से उप निरीक्षक विजयपाल के नेतृत्व में पहुंचे हरियाणा पुलिस के जवानों ने मातमी धुन बजाकर शोक सलामी दी। साथ ही राउंड फायर कर वीर सैनिक को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई। जिला सैनिक बोर्ड नारनौल के प्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाई भी रह चुके सेना में परिवार में उनकी पत्नी तथा बेटी डॉ. एकता भी हैं। उनके तीन भाइयों में स्वर्गीय राम सिंह भी सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। परिवार और ग्रामीणों ने बाबूलाल को एक समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ सैनिक बताते हुए उनके जीवन को प्रेरणादायक बताया। ये रहे मौजूद इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अटेली रेणुलता, सरपंच संजय कुमार, सरपंच दिलबाग सिंह, धर्मेंद्र यादव, पीए विकास यादव, ग्राम सचिव, रविंद्र बानियां, वीरेंद्र प्रधान सहित आसपास के गांवों के गणमान्य लोग, पूर्व सैनिक व क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें