Top 5 This Week

Related Posts

महेंद्रगढ़ में पेयजल और बिजली संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:कनीना के उन्हाणी गांव में लगाया जाम, अधिकारियों ने सुनी समस्या




हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना स्थित उन्हाणी गांव में पेयजल और बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार रात करीब 8:30 बजे सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जाम करीब दो घंटे चला। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभागों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। ग्रामीण रामरति, माया, संतोष व सरोज का आरोप है कि गांव में लंबे समय से न तो पर्याप्त बिजली आपूर्ति हो रही है और न ही नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। हरिजन बस्ती के लोगों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जहां पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बस्ती के लोग पानी को तरसे प्रदर्शनकारियों ने बताया कि एक ओर बस्ती के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गांव में कई स्थानों पर नल खुले रहने से पानी की बर्बादी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। आंदोलन तेज करने की चेतावनी ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव उनके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। देर रात हटाया जाम जाम की सूचना मिलने पर संबंधित विभागों के अधिकारी और प्रशासनिक प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने अधिकारियों से अनुसूचित बस्ती में पेयजल की समुचित व्यवस्था करने और पूरे गांव में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद रात करीब साढ़े दस बजे जाम खोला गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें