Related Posts

कनाडा में प्रवेश न मिलने पर लौटे बंटी रोमाणा:बोले- दौरा रुकवाने के पीछे बड़ी साजिश, AAP सरकार पर लगाए आरोप




फरीदकोट के हलका इंचार्ज एवं शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष परमबंस सिंह बंटी रोमाणा ने कनाडा में प्रवेश न मिलने पर भारत लौटने के मामले को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखे आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके कनाडा दौरे को एक बड़ी साजिश के तहत रुकवाया गया है, जिसका उचित समय पर जवाब दिया जाएगा। वापिस लौट कर मीडिया से बातचीत करते हुए बंटी रोमाणा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र कनाडा में बसे पंजाबियों से विचार-विमर्श करने और उनके सुझाव लेने के लिए दौरा तय किया था। लेकिन टोरंटो एयरपोर्ट पहुंचने पर कनाडाई अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनके खिलाफ मनीला निवासी एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है। जिसमें उनके विरुद्ध दर्ज मामलों का हवाला दिया गया है। बंटी रोमाणा ने कहा कि यदि वे चाहते तो कनाडा सरकार को किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल न होने संबंधी शपथ-पत्र देकर वहां रुक सकते थे, लेकिन उन्होंने स्वेच्छा से भारत वापस लौटने का फैसला किया। उ न्होंने कहा कि वह कनाडा घूमने नहीं, बल्कि वहां रह रहे पंजाबियों से मुलाकात कर पंजाब के भविष्य को लेकर सुझाव लेने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके इस दौरे को रद्द करवाने के पीछे पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी का हाथ है। प्रवासी पंजाबियों के बढ़ते समर्थन से आप सरकार घबराई-रोमाणा बंटी रोमाणा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के प्रति प्रवासी पंजाबियों के बढ़ते समर्थन से आप सरकार घबराई हुई है, जिसके चलते उनके खिलाफ झूठी शिकायतें करवाई गई। उन्होंने मीडिया के एक वर्ग द्वारा चलाई गई उन खबरों की भी कड़ी आलोचना की। जिसमें उनके शराब पीकर कनाडा एयरपोर्ट पहुंचने, सिर पर टोपी पहनने और अदालत से अनुमति न होने जैसी पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद बातें प्रसारित कीं, जबकि इनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने एसएसपी चंडीगढ़ को लिखित शिकायत भेजी है और कानूनी नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें